राहत भरी ख़बर : फ्री में कर सकते है अपना Aadhaar Card अपडेट, डेडलाइन आगे बढ़ी, देखें पूरी प्रक्रिया यहां

Aadhaar Update Deadline 2024 – आधार कार्ड आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है और इसके बिना आप कोई भी सरकारी कार्य नहीं कर सकते है। जिन लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना था लेकिन कर नहीं पा रहे थे उनके लिए एक बहुत ही राहत भरी ख़बर आ गई है। UIDAI यानि आधार यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से अब सभी लोगों के लिए अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया है जिससे अब सभी लोग जो अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते है वे फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पायेंग।

इससे पहले आपको बता दें की आधार कार्ड को अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितम्बर 2024 तक की रखी गई थी लेकिन जैसे ही तारीख आई तो UIDAI की तरफ से लोगों को राहत देते हुए इस तारीख को और आगे बढ़ा दिया है। अब सभी लोग फ्री में अपने आधार कार्ड को 14 दिसंबर 2024 तक अपडेट करवा सकते है जिसके लिए उनको कोई भी शुल्क देने की जरुरत नहीं है। हां इतना जरूर है की अगर आप अभी भी जो डेडलाइन दी है उसमे भी अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाते है तो आपको इस डेडलाइन के बाद में जुर्माना देना होगा।

इन लोगों को करवाना होगा आधार अपडेट

UIDAI की तरफ से अपनी गाइड लाइन में साफ साफ कहा है की जिन लोगों का आधार कार्ड 10 साल या फिर इससे अधिक पुराना हो चुका है उन सभी लोगों को अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना होगा। UIDAI की तरफ से अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है और कहा है की देश का कोई भी नागरिक अब 14 दिसंबर 2024 तक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवा सकते है और हमने इस डेडलाइन को 14 सितम्बर 2024 से बढाकर 14 दिसम्बर 2024 कर दिया है।

आधार कार्ड अपडेट के लिए जरुरी दस्तावेज

अगर आपका आधार कार्ड पुराना हो चुका है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की जरुरत है और इसके लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ने वाली है। देखिये आधार कार्ड को अपडेट करवाने के समय में आपको कौन कौन से दस्तावेजों की जरुरत पड़ने वाली है। इन सभी दस्तावेजों को आपको अपने साथ में लेकर जाना होगा। ध्यान रहे की आपको ओरिजिनल दस्तावेज लेकर जाने है।

आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए आपको खुद से आधार अपडेट सेंटर पर जाना होगा क्योंकि इसमें आपका डेमोग्राफिक डाटा मिलान किया जाता है और उसको भी फिर से अपडेट किया जाता है। इसके अलावा आपको अपना पुराना वाला आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, स्थाई पता और अपना जन्म प्रमाण पत्र भी देना होगा ताकि आपकी जानकारी को भी अपडेट किया जा सके। इसके अलावा अगर आपको डेट ऑफ़ बर्थ को सही करवाना है तो आप इसके लिए अपनी दसवीं कक्षा की सर्टिफिकेट भी दे सकते है।

ऑनलाइन आधार कार्ड को अपडेट कैसे करें

अगर आप अपने आधार कार्ड को घर से ही ऑनलाइन अपडेट करना चाहते है तो आपको बता दें की इसको आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते है। इसके लिए आपको निचे दी गई पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। देखिये कौन कौन से चरणों से आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद में आपको होम पेज पर “proceed to update address” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद में आपको अपने रेजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पर OTP के जरिये वेरीफाई करना है।
  • इसके बाद में आपको “Document Update” ऑप्शन पर क्लिक करके करना है।
  • इसके बाद में आपकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद में आपको आधार संख्या दिखाई दे जाएगी।
  • इसके बाद में आपको “Update Aadhar Online” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद में आपको अपने जरुरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने है।
  • इसके बाद में आपको अपने फिंगर प्रिंट और आइरिश स्कैन करके अपनी जानकारी देनी है।

यहां मांगी गई बाकि की जानकारी भी आपको भरनी है लेकिन जानकारी भरते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। आप अपने जेंडर को केवल एक बार ही अपडेट कर सकते है। इसके अलावा आपकी जन्म तिथि को आप तीन साल में केवल एक बार ही अपडेट कर सकते है। इसके आपको सभी जानकारी को अच्छे दे वेरीफाई करके भी भरना है।

आधार कार्ड क्या है?

आप भारत के रहने वाले है तो आपको अच्छे से पता होगा की आधार कार्ड क्या है और भारत में इसका उपयोग कहां कहां होता है। वैसे तो बिना आधार कार्ड के आप अपना कोई भी सरकारी काम नहीं करवा सकते है। आधार कार्ड एक 12 अंकों विशिष्ट नम्बर होता है जिसमे किसी भी व्यक्ति की पूरी पहचाना छिपी रहती है। आधार कार्ड को UIDAI की तरफ से जारी किया जाता है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते है।

Leave a Comment